-
Advertisement
अयोध्या में बदला रामलला के दर्शन का समय बदला
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir ) में दर्शन के समय में आज से बदलाव किया गया है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले विशेष दर्शन समय लागू किया गया था, लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, तो मंदिर प्रशासन ने नए दर्शन समय की घोषणा की है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और अनुष्ठानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए यह बदलाव किया गया है।
नए दर्शन समय की व्यवस्था के तहत सुबह 4:00 बजे – मंगला आरती,4:15 से 6:00 बजे तक – कपाट बंद,6:00 बजे – श्रृंगार आरती,6:30 से 11:50 बजे तक – दर्शन,11:50 से 12:00 बजे तक – कपाट बंद,12:00 बजे – भोग आरती,12:00 से 12:30 बजे तक – दर्शन होंगे,12:30 से 1:00 बजे तक – कपाट बंद होंगे,दोपहर 1:00 से शाम 6:50 बजे तक – दर्शन होंगे,6:50 से 7:00 बजे तक – पट बंद होंगे, भोग,7:00 बजे – संध्या आरती,7:00 से 9:45 बजे तक – दर्शन,9:45 से 10:00 बजे तक – पट बंद और भोग,10:00 बजे – शयन आरती,10:15 बजे – कपाट बंद होंगे।
मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से दर्शनार्थियों को अधिक सुगमता मिलेगी और सभी अनुष्ठान तय समय पर संपन्न होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा।

