-
Advertisement
Mohammadabad: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो महिलाएं घायल
फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में मोहम्मदाबाद थाना (Mohammadabad) क्षेत्र के नगला दलजीत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़ित रामनाथ सिंह पुत्र गजराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामनाथ सिंह ने बताया कि गांव के ही शुभम उर्फ सूवी, नीलेश और लवी ने पहले गाली-गलौज की, जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मोहिनी पुत्री विश्वनाथ और उसकी मां सुमन देवी घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोहम्मदाबाद (Mohammadabad) पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Tags

