-
Advertisement
एक बार फिर यूपी में तबादला एक्सप्रेस, दो IAS और 8 PCS अफसरों को दी जिम्मेदारी
लखनऊ: ताबदलो का सिलसिला अभी भी जारी है। योगी सरकार (Yogi government) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। योगी सरकार ने शुक्रवार रात को दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और 8 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने नए विभाग मैं तैनाती ले लें। अमित घोष को सचिवालय प्रशासन के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य का एडिशनल चार्ज। संयुक्ता समद्दार को प्रशासनिक सुधार और लोक प्रबंधन के साथ प्रशासनिक सुधार के डायरेक्टर का एडिशनल चार्ज।।
प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को उनके वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव मत्स्य विभाग, पशुपालन एवं दुग्ध विकास का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ बलराम सिंह को अब मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया। प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन मुस्लिम विभाग अल्पसंख्यक कल्याण संयुक्ता समाद्दार को अब प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
मिर्जापुर के मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश द्वितीय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ नियुक्त किया गया है। उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ विजेता को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मिर्जापुर में तैनात किया गया। अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मिर्जापुर देवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर नियुक्त किया गया है। सहायक निक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय अजय कुमार त्रिपाठी को अब उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर को वन्य सिंह को अपर जिलाधिकारी बिजनौर वि रा नियुक्त किया गया। अपर जिलाधिकारी बिजनौर अरविंद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी देवरिया नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी बिजनौर अं शिका दीक्षित को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर बनाया गया है।

