-
Advertisement
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले दो ट्रक सहित 10 वाहन सीज, 1.37 लाख का जुर्माना
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी (DM Ashutosh Kumar Dwivedi)के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में नगर क्षेत्र और थाना राजेपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (without high security number plates) के संचालित पाए गए। ट्रकों को तुरंत सीज कर थाना राजेपुर में खड़ा किया गया और प्रत्येक पर 30,000रूपये के हिसाब से कुल 60,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान चार अन्य वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर चलते हुए पाए गए, जिन्हें सीज कर 30,000 रूपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया। वहीं, चार और वाहनों को उत्तर प्रदेश राज्य का कर जमा न होने के कारण सीज किया गया।
इन पर 47,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।कुल मिलाकर प्रवर्तन दल द्वारा दस वाहनों को सीज कर 1,37,000 रूपये की वसूली की गई। प्रवर्तन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कर चोरी और नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

