-
Advertisement

विकास को लेकर बोले अखिलेश, भाजपा पर साधा निशाना
– बोले,समाजवादी सरकार बनने पर बनेंगे अच्छे स्कूल, होगा कन्नौज का व्यापक विकास
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने कन्नौज दौरे के दौरान BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कन्नौज का विकास आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के शासन में बड़े पैमाने पर होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीते 9 वर्षों में कन्नौज को विकास की बजाय पीछे ढकेलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती और यहां तक कि उनके अपने कार्यकर्ताओं को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है।
अखिलेश यादव ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, “बीजेपी वालों को कैमरे से, सीसीटीवी से और वोटर लिस्ट से बहुत डर लगता है। ये लोग हेरा-फेरी करने में पहले से माहिर हैं और अब भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।” उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। कहा कि समाजवादी सरकार बनने के बाद प्रदेश में और अच्छे स्कूल खोले जाएंगे, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
अखिलेश यादव के इस दौरे और बयान को आगामी चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके भाषण में न सिर्फ भाजपा पर हमला था, बल्कि एक बार फिर समाजवादी मॉडल को जनता के सामने रखने की कोशिश भी दिखी।