-
Advertisement
भाजपा ने विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पंजाब का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब (Punjab) में बदलाव किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार शाम को आदेश जारी करते हुए पठानकोट से विधायक अश्विनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) को भाजपा पंजाब का कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष नियुक्त किया है। अश्वनी कुमार शर्मा कॉलेज के दिनों से आरएसएस और भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े हुए थे। अश्वनी कुमार शर्मा इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है।
अश्विनी कुमार शर्मा 2004 में पार्टी के युवा मोर्चा के प्रधान और 2007 से 2010 तक पंजाब भाजपा के महासचिव भी रहे हैं। खबरों के मुताबिक, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान सुनील जाखड़ सक्रिय नहीं दिखे थे और इस बात को उन्होंने खुद माना की पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता है और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से भी फैसले ले रही है। वे भाजपा के पुराने सिपाही माने जाते हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है।

