-
Advertisement
‘निशाने पर हिंदू, सनातन को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा’, बांग्लादेश के हालात पर बोले CM योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बांग्लादेश में बिगड़े हालात पर कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हमें सनातन को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जो समाज इतिहास की गलतियों से सबक नहीं सीखता है, उसके भविष्य पर ग्रहण लगता है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “आप दुनिया की तस्वीर वर्तमान में देख रहे हैं, कुछ तो हमें देखना पड़ेगा। आज भारत के तमाम पड़ोसी जल रहे हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, तब भी हम इतिहास के परतों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, इस प्रकार की स्थिति क्यों पैदा हुई।”
सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा, “सनातन धर्म पर आने वाले संकट के लिए फिर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है।”

