-
Advertisement
जिले में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल
मेरठ: यूपी के मेरठ (Meerut) जिले की कानून-व्यवस्था बस नाम की रह गई है। यहां की कानून-व्यवस्था (Law and order) को ठेंगा दिखाते हुए एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमले की 16 सेकेंड की एक वीडियो में कुछ युवक सरेशाम हथियार लहराते और ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान 20 से ज्यादा राउंड गोलीबारी की गई। चेहरे पर कपड़ा बांधे इन युवकों के हाथों में हथियार हैं और वे सड़क पर खुलेआम दहशत फैला दी है।
जानकरी के मुताबिक, मुबारिकपुर गांव में सोमवार शाम विवाद एक गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना में शामिल हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें आकाश, प्रिंस, कार्तिक के नाम सामने आए हैं। इनके अलावा 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोप है कि इन्हीं युवकों ने अपने कई साथियों के साथ शाम करीब पांच बजे प्रदीप कुमार सिंह के घर पर हमला कर दिया। मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में पिस्टल लेकर आरोपियों ने प्रदीप के घर पर ताबड़तोड़प फायरिंग शुरू कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

