-
Advertisement
भारत ने जारी किया NOTAM, पाकिस्तान सीमा पर होगा अभ्यास
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान (Pakistan) से तनाव के बीच भारत (India) ने दो दिन का NOTAM जारी किया है। 7 और 8 मई को पाकिस्तान बॉर्डर के आस पास कोई परिंदा भी नहीं आ सकता क्योंकि इन दो दिनों भारत बड़ा हवाई अभ्यास करने जा रहा है। इसमें साफ कहा गया है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सिविल या नॉन-ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। यह चेतावनी 7 और 8 मई के लिए प्रभावी रहेगी। सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय एयरफोर्स की तैयारी को लेकर ये हवाई अभ्यास किया जा रहा है।
जारी हुए NOTAM के अनुसार, भारतीय वायु सेना 7 और 8 मई को राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के पास एक बड़ा हवाई अभ्यास करेगी। यह अभ्यास 7 मई को शाम 3:30 बजे से लेकर 8 मई की सुबह 9:30 बजे तक रहेगा इसलिए दिए गए समय अनुसार यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इसका मतलब है कि उस क्षेत्र में विमानों की आवाजाही पर कुछ रोक रहेगी। इस अभ्यास मे राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी एडवांस्ड विमान भाग लेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर कई राज्यों में बुधवार को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले, ड्रोन अटैक, मिसाइल हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए नागरिकों को जागरूक करना है। एयरफोर्स के अलग-अलग बेस से फाइटर उड़ान भरेंगे। जैसलमेर, पोखरण, जोधपुर और बीकानेर में यह एक्सरसाइज होगी। इसमें फाइटर जेट रफाल, सुखोई-30, मिराज भी शामिल होंगे। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाया हैं।

