-
Advertisement
ज्योति हत्याकांड का किया खुलासा, शादी का दबाव बनाने पर फेसबुक फ्रेंड का घोंटा गला
संभल: यूपी के संभल (sambhal) में बीते एक जून को हुए ज्योति हत्याकांड (Jyoti murder case) का पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद खुलासा कर दिया है। शादी शुदा महिला जो अपने पति के साथ खुश नहीं थी उसके फेसबुक (Facebook) पर उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई, जिसने इस ज्योति को इस दुनिया से विदा कर दिया। पुलिस ने अब उसके फेसबुक दोस्त को पकड़ कर इस हत्याकांड के राज़ को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि, नीटू ने गर्लफ्रेंड ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश पेड़ पर लटका दी, जिससे सबको सुसाइड लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जब खुलासा हुआ तब वो पकड़ा गया।
एसपी कार्यालय पर रविवार को एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नीटू ने काबुल किया है कि, उसने अपने फेसबुक फ्रेंड ज्योति की हत्या की है। पूछताछ में उसने बताया कि, मृतका ज्योति अपनी शादी से खुश नहीं थी, अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसी वजह से करीब सात-आठ महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। फिर नीटू से FB पर दोस्ती हुई। हत्याकांड से पहले दोनों घर छोड़कर गुरुग्राम चले गए। वहां ज्योति ने नीटू पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहता था। वो ज्योति को वापस संभल लाया और 2 दोस्तों संजीत व रंजीत संग मिलकर उसको मार डाला।
एएसपी ने बताया कि बीते 3 जून को जुनावई थाना इलाके की रहने वाली युवती की लाश गुन्नौर थाना इलाके के ग्राम सेजना की जंगल में पड़ी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शव की पहचान करते हुए मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को संभल इस घटना का खुलासा किया है।इसके आगे पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी नीटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।

