-
Advertisement
LDA की बड़ी कार्रवाई, मोहन होटल को किया सील
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक बार फिर से LDA ने बड़ी कार्रवाई की है। एलडीए ने लखनऊ के चारबाग (charbagh) में बना फेमस मोहन होटल (Mohan Hotel) मंगलवार को सील कर दिया गया। संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह द्वारा मोहन होटल को सील करने के निर्देश देने के बाद जोन 6 जोनल अधिकारी विपिन शिवहरे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। होटल के ऊपर दो फ्लोर अवैध तरीके से बने है और इसे गिराने का भी आदेश दिया गया है। होटल सील के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और एलडीए की टीम मौजूद रही।
खबरों के मुताबिक, बीते शनिवार को होटल में आग लगी थी जिसके में बाद एक्शन में आई एलडीए की टीम ने सोमवार को मौके पर सर्वे किया। इस दौरान होटल का निर्माण वर्ष 1935 में पास मानचित्र के विपरीत पाया गया है। इस कारण एलडीए ने अपना सख्त रुख अपनाया है।
विहित प्राधिकारी एसपी सिंह द्वारा 16 मई को होटल ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। अब एलडीए ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाया, तो प्राधिकरण खुद कार्रवाई करेगा और इसकी लागत भी होटल प्रबंधन से वसूली जाएगी।

