-
Advertisement
आपदा स्थिति से निपटने को पेट्रोल पंपों को अलर्ट मोड पर रखा गया
– डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने की जांच
फर्रुखाबाद: संभावित आपदा स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी (District Magistrate) के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने जिले के प्रमुख पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह कार्रवाई 6 मई को हुई बैठक के बाद की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आपदा की स्थिति में जिले के पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक अनिवार्य रूप से बना रहना चाहिए।
पेट्रोल पंप स्वामियों को कम से कम 2000 लीटर पेट्रोल और 5000 लीटर डीजल का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में ईंधन की कोई किल्लत न हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में स्टोरेज टैंक पूरी तरह से खाली नहीं होने चाहिए।
7 मई को जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने जिले के छह प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर भंडारण स्थिति की जांच की और आपदा प्रबंधन से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। जिन पंपों का निरीक्षण किया गया, उनमें शामिल हैं: राघवानी फ्यूलिंग स्टेशन, सातनपुर, प्रीतम सिंह फ्यूलिंग स्टेशन, सातनपुर, ओमसाई फ्यूलिंग स्टेशन, सातनपुर, वैष्णवी फ्यूलिंग स्टेशन, सेन्ट्रल जेल चौराहा, श्यामलाल सिंह फ्यूलिंग स्टेशन, गंगा फ्यूलिंग स्टेशन शामिल हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जिले में आपदा प्रबंधन के तहत नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ईंधन की उपलब्धता बनी रहे।

