-
Advertisement
‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न
तपस्वी बाग से हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विरोध प्रदर्शन
कमालगंज (फर्रुखाबाद): स्वतंत्रता दिवस Independence Day 2025 को ध्यान में रखते हुए ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान को सफल बनाने के लिए कमालगंज में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 अगस्त को तपस्वी बाग से हनुमान मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 15 अगस्त की शाम 5 बजे तिरंगा उतरवाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। इस अभियान के सयोजक सदन दुबे और सह-संयोजक सचिन भाई व रवि जाटव को बनाया गया। बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विभाजन के दुखद इतिहास का विरोध जताएंगे।
इसके अतिरिक्त, 17 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत ने की और संचालन सदन दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान मंडल पदाधिकारी, अनिल बर्मा, बबलू चौहान, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अवनीश दुबे, दिव्यांक, पकोष्ठ जिला संयोजक आशीष दुबे, छोटू भाई, मुख़्तार हुसैन, जब्बार भाई सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

