अखिलेश यादव के सामने ही भिड़े समर्थक, जड़े एक-दूसरे को तमाचे

0
138
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

कन्नौज। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे थे। वो छिबरामऊ में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर गए थे। सड़क पर खड़ी अपनी कार में वो बैठे थे, तभी दो कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को तमाचे जड़ने शुरू कर दिए। इस बीच वहां खड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav)  को माला पहनाने के समय दोनों युवकों के बीच कहासुनी फिर मारपीट हुई थी। दोनों लड़ते-लड़ते अखिलेश की गाड़ी के सामने पहुंच गए। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की।

बताया ये भी जा रहा है कि अखिलेश ( Akhilesh Yadav) से मिलने के चक्कर में मारपीट की ये घटना हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here