-
Advertisement
प्रेमिका के साथ मशगूल था पति, पत्नी के पहुंचते ही मचा तांडव
मेरठ: पति-पत्नी के बीच जब तीसरी लड़की आ जाती है तब बवाल मच जाता है। यूपी के मेरठ (Meerut) के थाना नौचंदी (Nauchandi Police Station) क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी (Phoolbagh Colony) में ‘पति, पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा (high voltage drama) देखने को मिला। पति का पीछा कर पति की प्रेमिका (girlfriend) तक किराए के माकन पर पहुंची पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी का मामला है। मुस्लिम पति का हिन्दू युवती से प्रेम-प्रसंग पिछले तीन महीनों से चल रहा था और वह उसके साथ किराए के मकान में 2 महीने से रह रहा था। पत्नी को जब इसका पता चला तब वह पति का पीछा करते हुए उसके किराए के माकन तक पहुंच गई। तभी पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथो पकड़ लिया और गुस्सा फूट पड़ा। उसने प्रेमिका से हाथापाई शुरू कर दी इस बीच कॉलोनी में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा हो गया।
पत्नी सायमा का कहना है कि उसकी 2016 में लव मैरिज हुई थी और उसके दो बेटियां हैं। पति पिछले तीन साल से एक अलग समुदाय की युवती के साथ रिश्ते में है. सायमा का यह भी आरोप है कि प्रेमिका ने उससे मारपीट की। सायमा ने इस मामले की शिकायत थाने में दी है। वहीं, पति का कहना है कि वह अब किसी को भी नहीं रखना चाहता। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

