-
Advertisement
यूपी को मिले नए कार्यवाहक डीजीपी, राजीव कृष्ण संभालेंगे कमान
लखनऊ: योगी सरकार (yogi government) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कमान आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) को सौंप दी है। आज शनिवार को 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण को योगी सरकार ने नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है।
इनसे पहले राज्य की कमान संभाल रहे डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला है। इसके बाद राजीव कृष्ण को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। राजीव कृष्ण पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं।
राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस हैं। उनको भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से नए डीजीपी को लेकर कई कयास लगाई जा रही थी, डीजीपी की रेस में राजीव कृष्ण सबसे आगे थे। योगी सरकार ने सभी कयासों पर आज शनिवार रात विराम लगा दिया। राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी घोषित कर दिया है।

